Fomite kya hai?
Fomite kya hai? fomite कितने समय तक संक्रमण करने योग्य रहता है? Fomite द्वारा संक्रमण से कैसे बचें? इन सभी सवालों के जवाब पढ़े आसान भाषा में।
लेख की विषय - सूची
Fomite kya hai?
Fomite किसी भी निर्जीव वस्तु को कहते हैं जिसके द्वारा कोई संक्रमण फैलाने वाला जीव ( जैसे- bacteria, virus, fungus) बीमारी को एक व्यक्ति से दूसरे में ले जाता है।
चलिए एक उदाहरण से इसे अच्छे से समझने की कोशिश करते हैं। मान लीजिए कि कोई बीमार व्यक्ति आप के office में है, और वो आ के आप की कलम मांगता है और थोड़ी देर बाद कलम को वापिस दे जाता है। अब क्या होगा कि उसके हाँथ से वो संक्रमण फैलाने वाले जीव आप की कलम पर लग जाएंगे और आप को संक्रमित कर देंगे। तो इस कहानी में हमारी कहानी का नायक ‘कलम’ ही fomite है।
Virus कितने समय तक संक्रमण करने योग्य रहता है?
Fomite द्वारा virus के फैलने की क्षमता इस बात पे निर्भर करती है कि virus fomite पे कितनी देर तक अपने आप को संक्रमण करने योग्य बनाए रख सकता है।
ये जो virus होतें हैं ये obligate parasite होतें है , मतलब ये जीवित कोशिका के बाहर ज्यादा देर तक जिंदा नही रह सकते। जितनी देर ये बाहर किसी fomite पे रहेंगे, उतनी ही इनकी संक्रमण करने की क्षमता कम होगी।
अब हर virus की किसी भी fomite पे जिन्दा रहने की क्षमता अलग अलग होती है। कुछ ज्यादा देर रहते हैं तो कुछ कम, और ये क्षमता कई चीजों पे निर्भर करती है जैसे- वातावरण में तापमान और नमी, fomite के गुण, virus की मात्रा, इत्यादि।
Virus की जितनी ज्यादा मात्रा fomite पे होगी उतनी ही ज्यादा fomite की संक्रमण फैलाने की क्षमता बानी रहेगी।
नीचे कुछ fomite और उनपे virus के संक्रमण योग्य रहने का समय मैन लिखा है, आप चाहें तो नज़र दाल सकते हैं।
Virus | तापमान(℃) | Fomite | संक्रमण करने योग्य रहने का समय ( घंटो में) |
Coronavirus 229E | 21 | Aluminum Sterile sponges Latex gloves | 12 12 6 |
Coronavirus OC43 | 21 | Aluminum Sterile sponges Latex gloves | 3 2 2 |
Influenza A virus | 27.8- 28.3 | Stainless steelMagazine, plastic, Pajamas,handkerchief | 724824 |
Influenza B virus | 26.7-28.9 | Stainless steelMagazine, handkerchief | 722448 |
Virus कौन-कौन सी तरह की सतह पर पाए जा सकते है?
Virus कई तरह की fomite की सतह पर पाए जा सकते है। मैन नीचे कुछ virus और सतह के नाम एक table में लिखे हैं-
Virus | Surface(सतह) |
Coronavirus | फोन, दरवाज़े की कुंडी, कंप्यूटर का माउस, latex के दस्ताने, sponge। |
Respiratory syncytial virus | दुकानों के काउंटर पर, कपड़ो पर, रबर के दस्तानों पर, हाँथो पर और tissue पेपर पर |
Rhinovirus | Skin पर, हाँथो पर, दरवाज़े की कुंडी पर, नल पर भी। |
Influenza virus | Medical cart items, और तौलिए पर। |
Parainfluenza virus | मेज़, फ़ोन, कंप्यूटर के माउस पर |
Norovirus | कालीन, पर्दे,लॉकर, पानी के गिलास, पानी का जग, बिस्तर के cover पे, lampshade पे। |
Rotavirus | खिलोने,फ़ोन,सिंक,दरवाजों की कुंडी, फ्रिज के हैंडल पे, थर्मामीटर, पेपर, latex पे, कपड़ों पे। |
Fomite द्वारा संक्रमण से कैसे बचें?
Fomite द्वारा संक्रमण से बचने का बहुत ही आसान और सीधा रास्ता है- अपनी और अपने आसपास की सफाई। अपने घर पे सफाई रखें, निरंतर हाँथ धोएं, हाँथों से मुँह और आँखों को बार बार न छुएं। आज कल कोरोना ने भी पूरे संसार मे आतंक मचा रखा है, और आप टी.वी पे और अखबारों में देख ही रहें होंगे कि इन्ही तरीकों को corona से बचने के लिए भी इस्तेमाल करने को कहा जा रहा है। ये केवल corona से बचने के लिए नही बल्कि हर प्रकार के संक्रमण से बचने के उत्तम तरीके हैं।
और लेख पढ़ें –
- aarogya setu app kaise kam karta hai|आरोग्य सेतु एप काम कैसे करता है?
- Plasma therapy kise kahate hain?
Reference
Significance of Fomites in the Spread of Respiratory and Enteric Viral Disease